सांबा। दिवाली पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन ने दूषित खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ मुहिम चलाई है। प्रशासनिक टीम ने घगवाल, सुपवाल और विजयपुर दविश दे कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की।
डीसी रोहित खजूरिया के निर्देश पर जिले के विभिन्न हिस्सों में हिस्सों में जांच की जा रही है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को उचित गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ मुहैया करवाना है। टीम ने 86 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया, जिनमें से 33 डिफॉल्टर व्यापारियों को बुक किया। वजन और माप (एएनएफ) अधिनियम, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत उल्लंघन के लिए 35700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। बर्फी, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, घी आदि के 29 सैंपल भरे।
इसके अलावा दुकानदारों को मूल्य सूचियों को को प्रदर्शित करने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर हरजीत सिंह तहसीलदार घगवाल, राजन कपूर नामित अधिकारी खाद्य और सुरक्षा, राजेश हीरा सहायक नियंत्रक मापतौल विभाग, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।