ज्योड़ियां में पौधरोपण करते बागवानी विभाग के निदेशक।
ज्यौड़ियां। बागवानी विभाग के निदेशक राम सेवक ने मंगलवार को छंब विधानसभा क्षेत्र की पंचायत डगेर का दौरा किया। इस दौरान क्षेत्र में विभाग की किसान हित योजनाओं का जायजा लिया और क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों में की प्रगति के बारे में किसानों को अवगत कराया।
उन्होंने बागवानी और उद्यान से जुड़े गांवों के बागवानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। किसानों को अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि किसान अपनी आय दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विशेष रूप से वैज्ञानिक और उच्च तकनीक को अपनाते हुए बागवानी की ओर रुख करें। सरपंच बाली राम ने किसानों से अपील की कि वे योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं ताकि उनकी आय में वृद्धि हो। निदेशक ने कर्मचारियों और अधिकारियों को उत्साह और लगन के साथ काम करने का निर्देश दिए। इस मौके पर नायब सरपंच शिशु पाल, पंच केवल कृष्ण, पंच नामो देवी और अन्य आसपास की पंचायतों के पंच उपस्थित रहे। इस मौके पर बागवानी जम्मू डीएलएसएमएस के अलावा बागवानी विकास अधिकारी ब्लॉक खौड़ भी उपस्थित रहे।