बाड़ी ब्राह्मणा। सिडको चौक से औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाते समय पुल के ऊपर ऑटो चालक की सूझबूझ से एक मोटरसाइकिल सवार की जान बच गई। मोटरसाइकिल सवार एक ट्रक को ओवरटेक कर रहा था, तभी ऑटो के सामने आ गया।
जानकारी के अनुसार ऑटो बाड़ी ब्राह्मणा की ओर जा रहा था। वह पुल पर पहुंचा था कि एक मोटरसाइकिल सवार ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में ऑटो के सामने आ गया। इस पर ऑटो चालक ने ऑटो को डिवाइडर के साथ टकरा दिया। इससे उसका ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन उसकी इस सूझबूझ से मोटरसाइकिल सवार की जान बच गई।