जम्मू। सलाहकार राजीव राय भटनागर ने रणबीर नहर का दौरा किया और बलोल में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहरों के क्षतिग्रस्त हिस्सों को ठीक किया जाए। किसानों को लाभ पहुंचाया जाए। नहरों से ही सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी पहुंचता है। समय-समय पर मरम्मत होनी चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को मिशन मोड और शिफ्ट में काम करने पर जोर दिया। इससे सुधार कार्य कम से कम समय में पूरा हो सकेगा। सलाहकार ने दौरे के दौरान निष्पादन एजेंसी के इंजीनियरों से भी बातचीत की और जल्द मरम्मत करने के निर्देश दिए।