फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में तेज गति से करवाए जा रहे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में विकास कार्य तेज गति से करवाए जा रहे हैं। वार्डों में चहुंमुखी विकास करवाया जा रहा है। यह बात मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने बंधुरख के दौरे के दौरान कही। इस मौके पर हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद बलदेव सिंह बलोरिया, पार्षद प्रीत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि 70 फीसदी तक विकास कार्य हो चुके हैं। बंधुरख में रिटेनिंग वाल पर काम चल रहा है। इसके अलावा मवेशी शेड और अन्य सुविधाओं का 40 फीसदी काम पूरा हो चुका है। यहां पर बहने वाले नाले के कारण काफी नुकसान होता है। उन्होंने यहां पर अन्य यूनिटों के काम का भी जायजा लिया। साथ ही कार्यों को तेज गति से करवाने के निर्देश दिए, ताकि समय पर परियोजनाएं पूर्ण हो सकें। उन्होंने कहा कि शहर को साफ सुथरा रखना सबका कर्तव्य है। इस मौके पर सीटीओ हरेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम गुप्ता, जनक सिंह, मनजोत पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें