जम्मू। ओमिक्रॉन के मामले आने के तत्काल बाद मंडलायुक्त डा. राघव लंगर ने तालाब तिल्लो इलाके के सरस्वती विहार का दौरा किया, जिसे जिला प्रशासन ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। उन्होंने कंटेनमेंट जोन को दौरा कर ओमिक्रॉन के प्रसार को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी ली। पुलिस तथा प्रशासन को हिदायत दी कि हर हाल में कोरोना उपयुक्त व्यवहार का पालन सुनिश्चित किया जाए। इसे तोड़ने वालों के साथ सख्ती से पेश आया जाए। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि वे सहयोग करें ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। उनके साथ स्वास्थ्य विभाग तथा स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी थे।