जम्मू। व्यापार मंडल के प्रधान व जिला महासचिव कांग्रेस जम्मू ईस्ट कांग्रेस गुरमीत सिंह ने जम्मू कश्मीर में बेरोजगारी और बिजली संकट को लेकर भाजपा नेतृत्व वाले उपराज्यपाल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हजारों युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। सरकार रोजगार के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात इसके विपरीत हैं। उन्होंने मांग की कि जम्मू कश्मीर के युवाओं को ही सौ फीसदी रोजगार सुनिश्चित किया जाए।