फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म मौसम में सेब और केसर की उपज हो सके, एनआईटी करे शोध

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। 18 सदस्यीय स्थायी संसदीय समिति ने बुधवार को एनआईटी श्रीनगर का दौरा किया। इस दौरान समिति के चेयरमैन ने कहा कि हमें किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर विद्यार्थियों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर के लिए तैयार करना होगा, ताकि वह अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को प्रौद्योगिक के उचित इस्तेमाल से हल कर सकें। उन्होंने कहा कि कश्मीर में केसर, सेब पर शोध किया जा सकता है, ताकि उनकी गुणवत्ता से समझौता किए बिना उसे गर्म मौसम में उगाया जा सके। उन्होंने कहा कि हर संस्थान से हजारों युवा पास होते हैं। उन्हें इस तरह तैयार करना होगा, ताकि वह समाज की बेहतरी के लिए कार्य कर सकें । इस दौरान लोकसभा सदस्य गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि एनआईटी श्रीनगर की स्थापना के पीछे मुख्य उद्देश्य लोगों को तकनीक के बीच की दूरियों को कम करना है। वहीं लोकसभा सदस्य विष्णू दत्त शर्मा ने ट्रैवल, पर्यटन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों में लाभ देने पर जोर दिया। लोकसभा सदस्य अर्पिता घोष ने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए उचित कदम उठाने को कहा। एनआईटी निदेशक डॉ. राकेश सहगल ने समिति के संस्थान के कामकाज से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें