जम्मू। मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने मांडा वन्य जीव उद्यान में वॉकिंग ट्रैक को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विकसित करने के निर्देश अधिकारियों को जारी किए हैं। रविवार को मंडलायुक्त ने मांडा वन्य जीव उद्यान का दौरा किया। इस दौरान मेयर चंद्र मोहन गुप्ता भी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने मांडा वन्य जीव उद्यान की जरूरतों पर चर्चा की। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर यहां पर उपलब्ध सुविधाओं और जरूरतों के बारे में जाना। मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर और डीसी अंशुल गर्ग ने बठिंडी, चौआदी, मजीन, मंडाल, भलवाल का भी दौरा किया और राजस्व अधिकारियों से भूमि के दर्जे की जानकारी हासिल की।