जम्मू। जम्मू पश्चिम के विधायक सत शर्मा ने शनिवार को अजीत कॉलोनी का दौरा कर जन समस्याओं को जाना। अजीत कॉलोनी में सबसे बड़ी समस्या सीवरेज की है, जिसकी वजह से वहां के मुख्य मार्ग और गलियों की हालात खस्ता हो चुकी है। मौके पर आए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को विधायक ने हिदायत दी कि यह काम जल्दी पूरा होना चाहिए और इसकी रिपोर्ट भी दी जाए, ताकि वित्तीय सहायता समय पर दी जा सके। विधायक ने कहा कि कॉलोनी के अध्यक्ष डॉॅॅ. रतन सहगल और सरपंच सरदार प्रितीपाल सिंह के जरिये उन्हें समस्याओं की जानकारी मिली, जिनका समाधान निकालने का मौका मिला है। इस दौरान कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।