फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता बनाए रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। विकास कार्यों में अधिकारी और निर्माण एजेंसी गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखें। यह निर्देश
विज्ञापन

निदेशक लोकल बॉडीज जम्मू पुनीत शर्मा ने मंगलवार को नगर कमेटी बिलावर में कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए दिए। वहीं, शॉपिंग कांप्लेक्स, टाउन हॉल, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, चिल्ड्रन पार्क और नाज खेल मैदान के पास जारी कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के पूरा होने के बाद लोगों को लाभ होगा। उन्होंने नगर कमेटी बिलावर के कार्यकारी अधिकारी को विकास कार्यों की गति में तेजी लाने और समय सीमा में कार्यों को पूरा करवाने के निर्देश भी दिए। पार्षदों ने अधिकारी से अन्य कई योजनाओं के तहत बनाए गए प्रोजेक्टों की राशि जारी करने, नगर कमेटी में सोलर लाइट्स मुहैया करवाने की मांग उठाई। इस मौके पर नगर कमेटी के चेयरमैन उमाकांत बसौतरा, वाइस चेयरमैन मोहिंदर कुमार सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें