बसोहली। विश्व प्रसिद्ध बसोहली रामलीला मंचन के दूसरे दिन राजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ सहित श्री राम जन्म, राक्षसों द्वारा ऋषियों को सताना आदि दृश्यों का मंचन किया गया। मंगलवार को जब श्री राम के जन्म के दृश्य का मंचन किया गया तो पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
इसके बाद राजा दशरथ के दरबार से राम जन्म की झांकी का मंचन किया गया। इसे देख कर दर्शक काफी भावुक दिखे ओर उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया। वहीं, रामलीला में लंका पति रावण के अत्याचार के दृश्य को भी दर्शाया गया। दशरथ का किरदार साहिल मिश्रा, रावण का किरदार अमनदीप वाली, राजा दशरथ को पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ कराने वाले श्रृंगी ऋषि का किरदार सुनील कुमार और गुरु विशिष्ठ का तुलसीदास ने निभाया है।