फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी सीईओ चंद्रमोहन ने वीरवार को भड्डू शिक्षा जोन के कई स्कूलों का निरीक्षण किया और विभाग की ओर से किए गए इंतजामों की जानकारी ली। मिडिल स्कूल हमदाना के साथ कई अन्य स्कूलों में भी पहुंचे। डिप्टी सीईओ ने बताया कि स्कूलों में पहुंचने वाले विद्यार्थियों की संख्या 90 फ़ीसदी हो गई है। उन्होंने स्कूलों में तैनात अध्यापकों को कई प्रकार के दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिकारी ने अध्यापकों को स्कूलों में मिड डे मील पहुंचाते समय साफ सफाई रखने के निर्देश दिए और विद्यार्थियों को सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने के लिए कहा। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिए कि विद्यार्थी खाने की चीजें एक-दूसरे से साझा नहीं करें। उन्होंने स्कूलों में अध्यापकों को निर्देश दिए कि अध्यापकों के साथ-साथ विद्यार्थियों को मास्क पहनना अनिवार्य है। आने वाले दिनों में उपमंडल के अन्य कई स्कूलों में भी निरीक्षण किया जाएगा। अगर कोई एसओपी का उल्लंघन करता पाया गया, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें