ज्यौड़ियां। बरसात के दिनों में लोगों को बाढ़ से बचाने की मुहिम बाढ़ नियंत्रण विभाग की तरफ से शुरू कर दी है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के उच्च अधिकारियों ने डीडीसी सदस्य भलवाल ब्राहमणा के साथ क्षेत्र के मंडल खड़ाह बल्ली एवं सामुआ के कुछ नालों का दौरा किया। डीडीसी का यह दौरा भलवाल ब्राह्मणा की पंचायत रजवाल से शुरू हुआ और सेड़, खड़ाह बल्ली, नाथल, सामोआ पंचायतों तक रहा। इस दौरान डीडीसी ने बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को कहा कि जिन स्थानों को ज्यादा खतरा है उन पर जोर दिया जाए। विभाग के अधिकारियों द्वारा कहा गया कि हमने इन सभी नालों का दौरा कर प्रोजेक्ट तैयार कर दिए है और जो बचे हैं उन्हें भी जल्द ही तैयार किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय सरपंच, पंच और विभाग के उच्च अधिकारी उपस्थित थे। संवाद