घाटी में आज जुमे की नमाज के बाद हिंसा की आशंका है जिसके बाद पुलिस ने श्रीनगर के सात थाना क्षेत्रों में सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। कश्मीर के कई इलाकों में जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शनों की आशंकाओं के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार घाटी में हिंसक प्रदर्शन होने की आशंका के चलते मीरवाइज को उसके घर में नज़रबंद किया गया है और यसीन मालिक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनज़र इंटरनेट सेवा रोक दी गयी हैं।
कश्मीर घाटी के कई इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। आज जुमा को देखते हुए सुरक्षाबल घाटी में चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। आशंका घाटी में अशांति फैलाने के लिए कुछ शरारती तत्व माहौल खराब कर सकते हैं।