फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्धवानी बोरवेल का उपायुक्त ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के बुद्धवानी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर तालाब में लगाए गए बोरवेल का सोमवार को उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर एडीसी सूरम चंद शर्मा भी उनके साथ थे। उपायुक्त ने कहा कि जिले की सभी कुदरती स्रोतों की मरम्मत कराई जाएगी। स्थानीय लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि क्षेत्र के कुदरती स्रोतों की ओर ध्यान दें। बुद्धवानी तालाब में लगाए गए बोरवेल से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने मंदिर कमेटी व स्थानीय लोगों की भी प्रशंसा की कि उनके सहयोग से यह काम हो सका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिर की भूमि पर किए अतिक्रमण को भी हटाया जाए। इस अवसर पर एसीआर जितेंद्र मिश्रा भी उनके साथ थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें