फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के विवाद में चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। गांव संगानी में परिवार के विवाद में सेना सेवानिवृत्त एक व्यक्ति ने राइफल से दो राउंड हवा में फायरिंग की। इससे लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कस्बे से सटे गांव संगानी में रविवार शाम एक महिला की चौबासी के लिए घर में उसके बेटे और रिश्तेदार एकत्रित थे। इसमें एक बेटा रवि कुमार जो सेना में सेवानिवृत्त हुआ था। उसका भाइयों से चौबासी को लेकर विवाद हो गया। इस पर उसने अपनी राइफल से हवा में दो फायरिंग कर दी। इससे घर में उपस्थित सदस्यों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में दहशत का फैल गई। लोग भागने लगे। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया और राइफल जब्त कर ली। एसडीपीओ वरुण जंडियाल ने बताया कि परिवार के विवाद में गोली चलाई गई है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें