फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने किया स्नानघाट का उद्घाटन

विज्ञापन
सांबा के सपवाल में स्नान घाट का उदघाटन करते संसद जुगल शर्मा - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र के संसद जुगल किशोर शर्मा ने रविवार को जिले के सपवाल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एमवीएलएडी योजना के तहत बनाए गए स्नानघाट का उद्घाटन किया। संसद ने कहा कि पिछले दौरे पर गांव के लोगों ने स्नानघाट बनवाने की मांग रखी थी। हमने 5.50 रुपये की धनराशि अपने विकास कोष से क्षेत्र विकास योजना के तहत जारी कराई, जिससे स्नान घाट का निर्माण पूरा हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय नेताओं व लोगों की उपस्थिति में इसे जनता को समर्पित किया है। उन्होंने डीडीसी सदस्य की निगरानी में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस स्नान घाट का उपयोग अब सभी अवसरों पर जनता द्वारा किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रतिबद्ध है। नरेंद्र मोदी समाज के गरीब वर्ग के उत्थान के लिए सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एक ऐतिहासिक तालाब गांव के केंद्र में स्थित है। उसके विकास के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। संसद ने बाद में गोरण में देव स्थान बाबा शिवो का भी दौरा किया। इस अवसर पर डीडीसी सदस्य रमेश चंद्र, बीडीसी अध्यक्ष कमलेश कुमारी, सरपंच प्रवीण चौधरी, अमर सिंह, मोहिंदर पाल बिक्का, बलविंदर कुमार, पार्षद संजीव पाधा, वरिष्ठ नेता जंगबीर सिंह चिकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें