गांव खारिया की तारकोल डाल पक्का करने पर उदघाट्न करते एसडीएम व अन्य
- फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। गांव खारिया की सड़क का उद्घाटन शनिवार को एसडीएम रामलाल शर्मा सहित डीडीसी सदस्य विद्या मोटन, बीडीसी अध्यक्ष दिलीप कुमार तथा सरपंच पंडित पवन रेना की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान एसडीएम ने पंचायत के लोगों की समस्याएं भी सुनी और उन्हें जल्द हल कराने का विश्वास दिलाया। इस दौरान पंचायत में खेल मैदान बनाने की मांग भी रखी। इस मौके पर नायब सरपंच विनोद कुंडल, पंच हरिचंद, ओम प्रकाश शर्मा, तोफेल हुसैन, ममता शर्मा, चंद्र प्रकाश, मोनू सौदागर मल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद