ज्यौड़ियां। जन्माष्टमी पर ठाकुर द्वार गांव नंदवाल में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। महंत बारी राम ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर ठाकुर द्वार गांव नंदवाल में पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को भंडारा लगाया जाएगा। संवाद