फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले में घायल महिला ने दम तोड़ा

Fri, 03 Oct 2014 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
सपवाल क्षेत्र मेें बुधवार की शाम अज्ञात व्यक्ति ने एक घर में घुसकर टोके से एक वृद्धा, उसके बहु और पोते पर हमला कर दिया था। तीनों को जीएमसी में भर्ती कराया गया था, जहां अनीता देवी ने दम तोड़ दिया, जबकि बच्चा अतुल थापा को अमृतसर रेफर कर दिया गया। वृद्धा शांति देवी का भी उपचार जारी है।
विज्ञापन


सनद रहे कि हमले के बाद तीनों को सांबा के जिला अस्पताल में पहुंचाया गया था, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए जम्मू रेफर कर दिया था। यहां अनीता देवी ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी रविन्द्र परिहार के अनुसार मृतका का पति बाहरी राज्य में तैनात हैं। उनके शुक्रवार को पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें