फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baramulla Encounter: बारामुला मुठभेड़ में घायल जवान शहीद, आतंकियों की तलाश अभी भी जारी

Thu, 27 Oct 2022 07:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

अधिकारियों ने कहा कि शहीद कुलभूषण मंता बहादुर और अपनी ड्यूटी के प्रति संवेदनशील थे। उन्होंने देश सेवा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। सूत्रों के मुताबिक इलाके में सुरक्षाबलों का आतंकवादी विरोधी ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
शहीद जवान कुलभूषण मंता। - फोटो : पीआरओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारामुला जिले के सुल्तानपोरा के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के हुई मुठभेड़ में घायल जवान शहीद हो गया है। बुधवार को हुई मुठभेड़ में सेना का जवान घायल हो गया था। उसका उपचार सैन्य अस्पताल में चल रहा था। शहीद जवान को चिनार कोर मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि शहीद कुलभूषण मंता बहादुर और अपनी ड्यूटी के प्रति संवेदनशील थे। उन्होंने देश सेवा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। सूत्रों के मुताबिक इलाके में सुरक्षाबलों का आतंकवादी विरोधी ऑपरेशन जारी है। इसमें ऑपरेशन के लिए सेना के पैरा कमांडो भी उतारे हैं।

विशेष इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने बुधवार को सुल्तानपोरा के जंगलों में संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसका जवानों द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
विज्ञापन


शुरुआती फायरिंग में सेना का एक जवान पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं आतंकियों के साथ करीब एक घंटे से अधिक समय तक मुठभेड़ जारी रही जिसमें दोनों ओर से गोलीबारी हुई।

उसके बाद जंगल क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। माना जा रहा है कि घने जंगलों का फायदा उठाते हुए आतंकी और भीतरी इलाके की ओर भाग निकले होंगे। उन्हें तलाशने के लिए पूरे जंगल क्षेत्र की घेराबंदी के लिए अतिरिक्त जवानों को भी बुलाया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें