फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भतीजे के हमले में घायल चाचा ने दम तोड़ा, आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 25 अप्रैल को किया था हमला
विज्ञापन

जम्मू। जमीन के विवाद में हुई मारपीट के घायल व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि मृतक के बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी हालत भी गंभीर है। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 की जगह 302 में केस तब्दील कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत आठ लोग गिरफ्तार किए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 25 अप्रैल को खेतों में काम कर रहे बचन लाल और उसके बेटे महेश पर बचन लाल के अपने ही भतीजों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। भतीजों के साथ उनके कई साथी भी थे। हमले में घायल बचन और महेश को जीएमसी में भर्ती कराया गया जहां रविवार को जख्मों का ताव न सहते हुए बचन लाल ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें