उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्र कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा से सटे इलाके में सेना ने एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। सेना के जांबाज जवानों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एलओसी के रास्ते भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 4 आतंकियों को मार गिराया है।
सूत्रों के हवाले से अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सेना की ये बड़ी कार्रवाई कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के अंतर्गत आने वाले केरन सेक्टर में हुई है। जानकारी के मुताबिक सेना की इस कार्रवाई में 4 आतंकियों के मारे जाने की खबर है।
सूत्रों के मुताबिक इस पूरे इलाके को सेना द्वारा घेर लिया गया है और सेना का ऑपरेशन अब भी जारी है। गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में आगामी 12 अप्रैल को अनंतनाग की लोकसभा सीट पर मतदान भी होना है जिसे लेकर पूरी कश्मीर घाटी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।