फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: गोलाबारी के बीच घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पीओके की तरफ भागे आतंकी

Fri, 19 Jan 2018 11:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
आतंकियों से बरामद सामान
विज्ञापन

गोलाबारी के बीच भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार तड़के आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। सेना की जवाबी कार्रवाई पर आतंकी सामान छोड़ पीओके की तरफ भाग निकले।

विज्ञापन


इसके बाद क्षेत्र में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान स्लीपिंग बैग, दवाइयां और खाने-पीने का सामान बरामद हुआ। इनमें अधिकतर चीजें पाकिस्तान में बनी हुई हैं।  भारतीय सेना को चक्कां दा बाग सेक्टर के सरला क्षेत्र में आतंकियों के भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की सूचना मिली थी।

इसके बाद सेना ने पूरे क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी। शुक्रवार तड़के क्षेत्र में तैनात सेना की 15वीं मराठा लाइट इंफेंट्री के जवानों को सरला क्षेत्र के जंगल में कुछ हरकत दिखी। इस पर सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान जवानों को दो बैग मिले। इनमें एक स्लीपिंग बैग, दो शॉल, एक पाउच, एक रेन कोट व पैंट, एक पिट्ठू, लाइट, कोल्डड्रिंक्स, एक पट्टी, एक डायरी, दो पैकेट दूध, एक हेडफोन, खाने-पीने का सामान, ड्राई फ्रूट और दवाइयां शामिल हैं। अधिकतर सामान पाकिस्तान में बना हुआ है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें