फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में घुसपैठ का प्रयास नाकाम, सेना की जवाबी कार्रवाई से वापस भागे आतंकी

Sun, 11 Dec 2016 12:13 AM IST
मुनीष शर्मा, अमर उजाला/पुंछ
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
आतंकी लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों से घुसपैठ करने की कोशिशों में लगे हुए हैं, जिसके चलते पुंछ के कलमाड़ा इलाके के एलओसी पर शनिवार रात को आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन एलओसी पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने संदिग्धों को देख लिया और फायरिंग शुरू कर कर दी। दोनों ओर से पंद्रह मिनट तक फायरिंग हुई है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुंछ के कलमाड़ा के नजदीक एक नाला है। जहां शनिवार रात अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ आतंकी घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे थे। नाले के आसपास हुई हरकत पर भारतीय सेना के जवान मुस्तैद हो गए और उन्होंने संदिग्ध देखते ही फायरिंग शुरू की। दूसरी ओर से संदिग्धों ने भी फायरिंग शुरू कर दी और पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से भी फायरिंग की गई है। 

जानकारी के मुताबिक करीब पंद्रह मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग हुई है। इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अंधेरे की आड़ में फायरिंग करते हुए संदिग्ध पीओके की ओर भाग निकले हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बर्फबारी से पहले घुसपैठ के फिराक में आतंकी

Indian Army - फोटो : File Photo
सूत्रों के मुताबिक पीओके से प्रशिक्षित आतंकी बर्फबारी होने से पहले भारतीय सीमा पर घुसपैठ करने की फिराक में हैं। इस वजह से आतंकी एलओसी के लांचिंग पैडों पर डेरा जमाकर बैठे हुए हैं।

दरअसल कश्मीर में भारी बर्फबारी के चलते ज्यादातर घुसपैठ के रास्ते बंद हो जाते हैं, जिस वजह से ठंड में घुसपैठ कम हो जाती है। ऐसे में आतंकियों की कोशिश रहती है कि वे ठंड से पहले भारतीय घुसपैठ कर सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें