फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सुरक्षाबलों ने दो बड़ी घुसपैठ की कोशिशों को किया नाकाम, पांच घुसपैठिये भी ढेर

Mon, 02 Oct 2017 08:33 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भारतीय सुरक्षाबलों ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई में दो घुसपैठिए भी मारे गए। मारे गए घुसपैठियोंं से सुरक्षाबलों ने हथियार भी बरामद किए हैं। फिलहाल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले सुबह सुरक्षाबलों ने केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की।  फिलहाल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। 

सूत्रों के अनुसार, आज सुबह सीमा पर गश्त कर रहे सेना की 20 आरआर के जवानों ने कुछ हथियारबंद लोगों को भारतीय इलाके में देखा। जिसके बाद भारतीय जवान सचेत हो गए और उनकी तरफ बढ़ने लगे, जवानों को अपनी ओर आता देख घुसपैठियों ने फायरिंग शुरु कर दी।

जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जिसमें एक घुसपैठिये की मारे जाने की खबर है। वही खबर है कि सुरक्षाबलों और घुसपैठियों में मुठभेड़ अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुपवाड़ा के तंगधार में भी तीन आतंकी ढेर

भारतीय सुरक्षाबलों ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया है। मिली जानकारी के अनुसार 4 से 5 आतंकियों के एक दल ने उत्तरी कश्मीर के सीमान्त जिले कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर की नट गली पोस्ट के करीब सोमवार तडके घुसपैठ करने की कोशिश की गई।

लेकिन वहां तैनात सतर्क सेना के जवानों ने संग्दिग्द हरकत देखने पर पहले तो आतंकियों को ललकारा लेकिन जवाब में आतंकियों ने उनपे गोलियां बरसाई जिसके नतीजे में एक मुठभेड़ शुरू हुई। इस मुठभेड़ के दौरान सेना द्वारा 3 आतंकियों को मार गिराया गया।

मारे गए घुसपैठियोंं से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। जबकि इलाके में अभी भी सेना की 9 गढ़वाल और 20 आरआर द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें