एलओसी पर सेना ने घुसपैठ को नाकाम बनाते हुए एक आतंकी को ढेर कर दिया। सेना के मुताबिक एलओसी पर नौगाम सेक्टर में तैनात जवानों ने सोमवार सुबह संदिग्ध हलचल देखी। आतंकियों का एक ग्रुप भारतीय क्षेत्र की ओर बढ़ रहा था। सतर्क जवानों ने आतंकियों को समर्पण के लिए ललकारा। पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी।जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
Infiltration bid foiled in Naugam Sector(J&K),one terrorist killed: Indian Army— ANI (@ANI_news) November 14, 2016
थोड़ी देर बाद दूसरी ओर से फायरिंग थम गई। इलाके में सर्च आपरेशन चलाने पर सेना ने एक आतंकी का शव बरामद किया। मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो सकी है। पर माना जा रहा है कि मारा गया आतंकी पाकिस्तानी है। सैन्य प्रवक्ता का कहना है कि मुठभेड़ स्थल से हथियार भी मिले हैं।
उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह में एलओसी पर सेना ने आठ आतंकी मार गिराए हैं। सोमवार को भी इस मुठभेड़ के बाद से ही इस पूरे इलाके को सेना के जवानों द्वारा घेर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक सेना के जवानों द्वारा अब भी इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।