फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने घुसपैठिया मार गिराया

Fri, 24 Mar 2023 12:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा

सार

कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है। बताया जा रहा है कि जिले के तंगधार सेक्टर के करनाह में सुरक्षाबलों ने एक अज्ञात घुसपैठिए को मार गिराया।
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवान(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है। बताया जा रहा है कि जिले के तंगधार सेक्टर के करनाह में सुरक्षाबलों ने एक अज्ञात घुसपैठिए को मार गिराया है। सुरक्षाबलों की तरफ से इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन



सोपोर में हथियार, गोला बारूद समेत एक आतंकी मददगार गिरफ्तार

इससे पहले गुरुवार को कश्मीर घाटी के सोपोर में सुरक्षाबलों ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के एक मददगार को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। मददगार की पहचान सोपोर के मंज सीर निवासी उमर बशीर भट के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मददगार के संबंध में मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ की 177 बटालियन के जवानों के साथ रेलवे स्टेशन पेठ सीर के पास एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, एक पिस्टल, एक पिस्टल मैगजीन, 15 पिस्टल राउंड और एक मोबाइल फोन सिम कार्ड सहित बरामद किया गया है। उसके खिलाफ पुलिस थाना तारजू में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: राजोरी के ढांगरी में पाकिस्तानी आतंकियों ने किया था हमला- DGP दिलबाग सिंह

ये भी पढ़ें- Weather Update : जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में आज बारिश के आसार, कल भी रहेगा असर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें