फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः केरन सेक्टर में एलओसी से घुसपैठ नाकाम, एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Thu, 16 Jul 2020 08:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुपवाड़ा/श्रीनगर
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में वीरवार को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने एक आतंकी को मार गिराया। आतंकी के पास से एक एकके 47 बरामद हुई है। सेना ने बताया कि तीन-चार आतंकियों का दल घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। पूरे इलाके में अन्य आतंकियों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


केरन सेक्टर में बलबीर पोस्ट के करीब शाम चार बजे एलओसी पर सेना के जवानों को संदिग्ध हलचल देखने को मिली। सतर्क जवानों ने पाया कि मचिकमारी इलाके से तीन से चार आतंकियों का दल भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा है। सेना की 19 गढ़वाल राइफ ल के जवानों ने आतंकियों को ट्रैक करने के बाद उन्हें ललकारा। इस पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया गया। इसके बाद दूसरी ओर से फायरिंग बंद हो गई। 

सेना ने आस-पास के पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रखा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई आतंकी घुसपैठ कर घने जंगलों में छिपा तो नहीं है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि अन्य आतंकी पीओके भाग गए हैं। 
विज्ञापन


पांच दिन पहले नौगाम में घुसपैठ हुई थी नाकाम, दो घुसपैठिए मारे गए थे
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी पर नौगाम सेक्टर में गत 11 जुलाई को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने दो घुसपैठियों को मार गिराया था। दोनों सेना की वर्दी पहने हुए थे। इनसे दो एके 47 राइफल, एक पिस्टल, चार ग्रेनेड, एके 47 की कारतूस से भरी दो मैगजीन, रेडियो सेट बरामद हुआ था। 

इसके अलावा भारी मात्रा में पाकिस्तान निर्मित खाने-पीने का सामान, चॉकलेट, दवाइयां और करीब 1.50 लाख भारतीय और पाकिस्तानी करेंसी भी मिली थी। मारे गए आतंकियों में एक स्थानीय इदरीस भट था। दोनों लश्कर ए ताइबा से जुड़े थे। मारे गए आतंकियों से बरामद सामानों पर मेड इन चाइना लिखा था। इसके साथ ही ग्रेनेड पाकिस्तान की आर्डिनेंस के बने हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें