फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एफआरएस तकनीक से नुनवान बेस कैंप से OGW गिरफ्तार

Sun, 12 Jul 2026 12:45 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) की मदद से अनंतनाग पुलिस ने अमरनाथ यात्रा के नुनवान बेस कैंप से एक ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार कर सुरक्षा में बड़ी सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री अमरनाथ यात्रा की बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच कश्मीर में सक्रिय आतंकियों के मददगारों (ओजीडब्ल्यू) पर आधुनिक तकनीक भारी पड़ रही है। अनंतनाग पुलिस ने फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से एक और ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया गया। इस अत्याधुनिक तकनीक की मदद से पुलिस अब तक चार ओजीडब्ल्यू को पकड़ चुकी है।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, नुनवान बेस कैंप पर स्थापित एक्स-रे पॉइंट पर सुरक्षा जांच के दौरान एफआरएस सॉफ्टवेयर ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही तुरंत अलर्ट जनरेट कर दिया। अलर्ट मिलते ही वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे रोका और उसकी पहचान का सत्यापन किया। जांच में उसकी पहचान मोहम्मद इकबाल वानी निवासी हाजिन बांदीपोरा) के रूप में हुई। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर उसके ओजीडब्ल्यू होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 8 जुलाई को भी इसी तकनीक ने सरबल इलाके से गुजर रहे तीन संदिग्धों को लेकर समय पर अलर्ट जारी किया था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों ओजीडब्ल्यू को दबोच लिया था। अनंतनाग पुलिस आधुनिक निगरानी प्रणालियों के जरिए तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें