फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पुंछ जिले के नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, तीन पाकिस्तानी आतंकी मारे गए

Thu, 03 Nov 2022 03:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

भार-पाकिस्तान सीमा की पहाड़ियों पर ठंड बढ़ने के साथ घुसपैठ की कोशिश तेज हो गई है। दस दिन में सीमापार से घुसपैठ की तीसरी कोशिश को सतर्क सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है।  
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जिले के दिगवार सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने तीन पाकिस्तानी घुसपैठियों को ढेर कर दिया। दो आतंकी पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में भागने में सफल रहे।

विज्ञापन


एक आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है, जिससे दो एके 47 राइफलें, एक पिस्टल और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। इससे पहले कुपवाड़ा में भी घुसपैठ की दो कोशिशों को नाकाम किया जा चुका है। इसमें दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया गया था। 

वीरवार को घटना के बाद सेना ने नियंत्रण रेखा पर जीरो लाइन के करीब तलाशी अभियान चलाया, जिसमें एक आतंकी का शव, दो एके47 राइफलें, एक पिस्टल और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है। सूत्रों ने बताया कि दो शव नियंत्रण रेखा पर शून्य रेखा के पास पड़े हुए हैं, जिन्हें उठाया नहीं जा सका है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब पौने नौ बजे दिगवार सेक्टर पर नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे स्थित नूरकोट क्षेत्र में सेना की दुर्गा और बांडी चौकी से कुछ दूरी पर भारतीय क्षेत्र में पांच आतंकियों के एक दल को घुसपैठ करते हुए देखा गया।

आतंकी शून्य रेखा के इस पार पहुंचे तो सैन्य जवानों ने उनको ललकारा जिस पर आतंकियों ने गोलीबारी करते हुए पीछे की तरफ भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। इसके बाद दिनभर सेना की तरफ से क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। देर शाम को एक आतंकी का शव और भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है। 

नूरकोट में मारा गया था लांचिंग कमांडर

इसी नूरकोट क्षेत्र में गत साल भी सेना ने लश्कर-ए-ताइबा के एक आतंकी लांचिंग कमांडर को घुसपैठ करते हुए मार गिराया था। उसके पास से भी भारी मात्रा में हथियार-गोला बारूद और पाकिस्तान निर्मित सामान बरामद किया था। गत माह सेना ने इसी क्षेत्र से आईईडी, ग्रेनेड और ड्रग्स से भरे दो स्कूल बैग बरामद किए थे।

कुपवाड़ा में 10 दिन में घुसपैठ की दो कोशिशें नाकाम, दो पाकिस्तानी ढेर

इससे पहले कुपवाड़ा जिले में एलओसी से घुसपैठ की दो कोशिशों को नाकाम करते हुए सेना ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। 31 अक्तूबर को जमागुंड इलाके में एक आतंकी को मारा गया था।

इससे पहले जिले के करनाह सेक्टर के सुधपुरा इलाके में 26 अक्तूबर को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाया गया था। इस दौरान भी एक पाकिस्तानी आतंकवादी को ढेर करने में सफ लता मिली थी, जबकि उसका एक अन्य साथी वापस भागने में कामयाब हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें