फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग ने दिया आधार, पर्यावरण के साथ विकास ने बनाया अव्वल : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उद्योग, कारोबार, बुनियादी सुविधाओं और पर्यावरण प्रबंधन में बेहतर प्रदर्शन के कारण श्रीनगर ने कश्मीर संभाग में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण हैै। ये बातें मंगलवार को उपायुक्त मोहिद्दीन भट ने अमर उजाला से कहीं।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को वर्ष 2023-24 के लिए जिला सुशासन सूचकांक 4.0 जारी किया था। प्रदेश में जम्मू पहले स्थान पर रहा है। वहीं, कश्मीर संभाग में श्रीनगर पहले स्थान पर रहा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने श्रीनगर के प्रशासन की सराहना भी की थी।
उन्होंने बताया कि श्रीनगर ने प्रदेश के 20 जिलों में 6.5840 के समग्र स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। जिले ने कई क्षेत्रों में बेहतर रैंकिंग हासिल की है। उद्योग और संबद्ध क्षेत्रों में प्रथम, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और उपयोगिताओं में दूसरा, और पर्यावरण प्रबंधन में तीसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन



डीसी ने कहा कि यह अधिकारियों की अथक मेहनत का नतीजा है, उन्हें बधाई। अधिकारियों पर अब और अधिक जिम्मेदारी है कि उन्हें शीर्ष रैंक बनाए रखने के लिए और अधिक उत्साह और समर्पण के साथ काम करना होगा।
सकल घरेलू उत्पाद में सूबे में दूसरे स्थान पर
डीसी ने बताया कि पहली बार जिला घरेलू उत्पाद (डीडीपी) के अनुमान भी जारी किए गए। श्रीनगर 2022-23 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में 14.53% योगदान के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर प्रमुख आर्थिक चालक के रूप में उभरा, जबकि श्रीनगर की आबादी प्रदेश की जनसंख्या का 10.08% हिस्सा है और यह सकल जिला घरेलू उत्पाद में 14.5% का योगदान देता है। इसके अलावा, श्रीनगर की प्रति व्यक्ति आय 2022-23 में (दूसरा संशोधित अनुमान) 1,88,723 रुपये सालाना रही, जो केंद्र शासित प्रदेश के औसत 1,30,492 रुपये से काफी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें