बाड़ी ब्राह्मणा। भारत पेट्रोलियम की तरफ से बाड़ी ब्राह्मण औद्योगिक क्षेत्र में इकाइयों की सहूलियत के लिए डीजल की आपूर्ति डोर टू डोर पहुंचाने के लिए मोबाइल डिस्पेंसर की शुरुआत की गई है। इसके लिए ऐसी मशीनरी बनाई गई है जो डोर स्टेप पर इकाई को डीजल की आपूर्ति मुहैया कराया करेगी। इससे इकाई को काफी फायदा होगा। क्योंकि इससे पहले उद्यमी डीजल के लिए पेट्रोल पंप से बैरल में लाया करते थे। अब वह इस यंत्र के जरिये डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। यह मोबाइल डिस्पेंसर हर औद्योगिक क्षेत्र में डोर टू डोर अपनी सेवा प्रदान करेगा। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जयराम शर्मा बाड़ी ब्राह्मण इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान ललित महाजन भारत पेट्रोलियम की तरफ से समीर और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।