फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह से तंग आकर पूर्व सैनिक ने मिलाया परिवार के खाने में जहरीला पदार्थ। पत्नी व दो बच्चों ने खाया जहरीला खाना। पत्नी की हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। मंगलवार को बिश्नाह थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते गांव में एक पूर्व सैनिक के अपने परिवार के खाने में जहरीला पदार्थ मिलाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव नंदपुर टिब्बा में पूर्व सैनिक अशोक कुमार ने अपने परिवार के खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया। इसमें पत्नी लवली (40), बेटा उपवन (12) व बेटी निधि (10) की हालत गंभीर बन गई। खाना खाने के बाद अशोक कुमार ने पत्नी को खाने में जहरीला पदार्थ मिलाने के बारे में बताया। इसके बाद इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर परिवार के तीनों सदस्यों को इलाज के लिए बिश्नाह उपजिला पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद महिला पर जहरीले पदार्थ का थोड़ा असर होने व बच्चों को बिल्कुल ठीक होना बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें