फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीजफायर उल्लंघन पर भारतीय सेना का करारा जवाब, उड़ा दिए 7 पाकिस्तानी बंकर

Mon, 08 May 2017 10:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
वायरल वीडियो की एक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सीमा पर पाकिस्तान की नापाक साजिश पर भारतीय सेना की ओर से विध्वंसक जवाबों की कवायद शुरू कर दी गई है। पाकिस्तान की ओर एलओसी और आईबी पर तनाव बढ़ाने की कोशिशों के बीच सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं बढ़ी हैं जिसके बाद भारतीय सुरक्षाबलों ने भी पाकिस्तान को करारा जवाब देने की तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन


इसी क्रम में पाकिस्तान की ओर से नौशेरा के कलसियां सेक्टर में हुए एक सीजफायर उल्लंघन के जवाब में पाकिस्तान को हिन्दुस्तान की ओर से करारा जवाब मिल चुका है। हाल में सामने आए एक वीडियो में भारत के इस विध्वंसक जवाब की लाइव तस्वीरें सामने आई है।

जानकारी के अनुसार ये वीडियो नौशेरा के कलसियां सेक्टर का है जिसमें भारतीय सेना की एंटी गाइडेड मिसाइल के जरिए 7 पाकिस्तानी बंकरों के तबाह होने की बात कही जा रही है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बारे में कोई आधिकारिक बयान तो नहीं आया है लेकिन इसमें दिख रही तस्वीरें पाकिस्तान के नापाक इरादों पर करारा जवाब जरूर हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें