फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2500 अतिरिक्त ‘फाग सेफ डिवाइस’ लगाएगा रेलवे, घने कोहरे व धुंध में जीपीएस करेगा मदद

Sun, 25 Nov 2018 07:36 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन - फोटो : फाइल
विज्ञापन
घने कोहरे और धुंध के कारण अब ट्रेनों को लेटलतीफी का शिकार नहीं होना पड़ेगा। उत्तर रेलवे अपनी सभी ट्रेनों में जीपीएस युक्त ‘फाग सेफ डिवाइस’ लगाएगा। डिवाइस की मदद से ट्रेन ट्रैक पर घने कोहरे और धुंध के बीच भी तय गति से दौड़ेगी। ठंड के मौसम में कोहरे की मार से बचने के लिए उत्तर रेलवे ट्रेनों में अतिरिक्त 2500 ‘फाग सेफ डिवाइस’ लगाएगा। इससे ट्रेनें लेट नहीं होगी।
विज्ञापन


सबसे व्यस्त रेलवे जोन में से एक उत्तर रेलवे कोहरे व धुंध से निपटने की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में उत्तर रेलवे ने अपनी सभी ट्रेनों में ‘फाग सेफ डिवाइस’ भी लगाई है। डिवाइस में लगे जीपीएस की मदद से लोको पायलट को घने कोहरे में भी 50 मीटर से ज्यादा का ट्रैक साफ दिखेगा। डिवाइस में लगा जीपीएस लोको पायलट को ट्रैक होने वाली गतिविधियों से भी अवगत करवाएगा, जिससे वह ट्रेन की गति में बदलाव कर सके। 

वहीं डिवाइस में ट्रैक पर आने वाले सभी स्टेशन और सिग्नल की जानकारी पहले से ही फिड की जाती है। जैसे ही ट्रेन एक सिग्नल से गुजरती है तो डिवाइस दूसरे सिग्नल का नाम और दूरी की जानकारी लोको पायलट को देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें