फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पाक ने की फिर नापाक हरकत, स्नाइपर शॉट से जवान घायल

Thu, 16 Nov 2017 09:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा पर खौड़ सेक्टर के केरी इलाके में पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से एक बार फिर से नापाक हरकत करते हुए स्नाइपर शॉट से हमला किया गया जिसकी चपेट में आने से भारतीय सेना का एक जवान जख्मी हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार रात की है, जब पाक सैनिकों ने स्नाइपर शॉट से हमला कर जवान नायक रवि कुमार को घायल कर दिया। घायल जवान की पहचान रवि कुमार (33) बी कंपनी ए यूनिट 8 जैकलाई के रूप में हुई है।
रवि कुमार संतरी की ड्यूटी पर तैनात थे। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की पींपल पोस्ट से स्नाइपर शॉट दागा गया था। जवान का इलाज अखनूर स्थित सैन्य अस्पताल में चल रहा है। जवान की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें