अफगानिस्तान से अमेरीकी सेना के हटने का प्रभाव एलओसी पर दिख सकता है। इस बात के संकेत चिनार कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय ने दिए। श्रीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से अमेरीकी सेना के हटने के बाद आतंकवादियों को कश्मीर में धकेला जा सकता है। लेकिन घुसपैठ की हर कोशिश को नाकाम करने के लिए हम तैयार हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सेना, दुश्मन पर कड़ी नजर रखे हुए है। इस साल अब तक एलओसी पर एक भी घुसपैठ नहीं हुई। संवाद और सुरक्षा दो अलग चीजें हैं। पारंपरिक प्रशिक्षण हमारी प्राथमिकता है। नार्को टेररिज्म पर लगाम लगाने के लिए पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है।