फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः भारतीय सेना ने मेजर गोगोई के खिलाफ दिया कोर्ट ऑफ इनक्वॉयरी का आदेश

Fri, 25 May 2018 08:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
लीतुल गोगोई - फोटो : File Photo
विज्ञापन

श्रीनगर में होटल में हुए विवाद में मेजर नितिन लीतुल गोगई का नाम सामने आने के बाद सेना ने उन पर कड़ रूख अपनाया है। सेना ने शुक्त्रस्वार को मेजर गोगोई के खिलाफ कोर्ट ऑफ इनक्वॉयरी का आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


सैन्य अधिकारियों के मुताबिक अगर मेजर गोगोई इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पर आर्मी चीफ बिपिन रावत ने भी कहा कि अगर उन्होंने ( मेजर गोगोई) ने कुछ भी गलत किया होगा तो इसके लिए उन्हें दंड दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सेना में कोई भी, चाहे वो किसी भी रैंक को हो अगर कुछ गलत करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर मेजर गोगोई ने भी कुछ गलत किया होगा तो उन्हें दंड जरूर मिलेगा और दंड भी ऐसा होगा जो एक उदाहरण स्थापित करेगा।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि वीरवार को श्रीनगर के एक होटल में सेना के मेजर नितिन लीतुल गोगई से मिलने आए लोगों को रोकने के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उधर, मेजर गोगई ने भी पुलिस को बताया था कि अपने ‘सूत्र से मुलाकात’ के लिए उन्होंने यह मीटिंग तय की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें