फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुशू में भारत का शानदार प्रदर्शन

Tue, 21 Oct 2014 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरिया में हुई 17वीं एशियन गेम्स में कुलदीप हांडू (नेशनल कोच) के नेतृत्व में भारतीय टीम ने दो कांस्य पदक अपने नाम किए। इसमें भारत की ओर से वाई सनाथोई और नरेंद्र ग्रेवाल चमके। जम्मू कश्मीर पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर कार्यरत हांडू के नेतृत्व में वर्ष 2010 में भी 16वीं एशियन गेम्स में भारतीय टीम ने एक रजत और दो कांस्य पदक अपनी झोली में डाले थे।
विज्ञापन


इस उपलब्धि के लिए केंद्रीय खेल मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हांडू सहित अन्य विजेताओं को बधाई दी। स्टेट और शेर-ए-कश्मीर अवार्ड से नवाजे गए हांडू ने कोच पद का नेतृत्व करते हुए वर्ल्ड, एशियन, एशिया चैंपियनशिप और अन्य गेम्स में 70 पदक टीम की झोली में लाए।

हांडू 11 बार राष्ट्रीय चैंपियन रहे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छह पदक अपने नाम किए। वुशू एसोसिएशन जेएंडके के चेयरमैन आईपीएस एस ओवेस, प्रधान आईपीएस एचके लोहेया, रंजीत कालरा, विजय सराफ, दीपक हांडा ने हांडू की उपलब्धियों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें