फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: इंडिया स्किल प्रतियोगिता में भाग लेगा जम्मू-कश्मीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर इंडिया स्किल प्रतियोगिता में भाग लेगा। भारत सरकार द्वारा पहचाने गए 60 से अधिक कौशल सेट में प्रतियोगिताओं के लिए 1600 से अधिक उम्मीदवार पंजीकरण करा चुके हैं। ये बात कौशल विकास विभाग (एसडीडी) के आयुक्त सचिव सौरभ भगत ने कौशल विकास मिशन की कार्यकारी समिति की बैठक की अध्यक्षता में कही।
विज्ञापन

बुधवार को सौरभ भगत ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के कौशल को निखारने के उद्देश्य से सरकार ने महत्वाकांक्षी कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। युवा स्वयं का रोजगार शुरू कर कुशल बने। इसके लिए उन्होंने स्कूल, उद्योग और पर्यटन विभागों में अल्पकालिक कौशल पाठ्यक्रम और जीवन कौशल शुरू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इंडिया स्किल प्रतियोगिता के बारे में कहा कि कुशल युवाओं को अवसर का उपयोग करना चाहिए। वह प्रतिभा के जरिये जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व कर सकते है। पदक और प्रशंसा पत्र जीतने पर फ्रांस में विश्व कौशल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें