फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस पर 50 हजार जगह फहराया गया तिरंगा, ऐतिहासिक पलों की गवाह बनी घाटी

Thu, 15 Aug 2019 10:01 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Sher-E-Kashmir stadium - फोटो : ANI
विज्ञापन

स्वतंत्रता के दिवस के मौके पर आज देश की नजरें जम्मू कश्मीर पर टिकी हैं। यह ऐसा पहला अवसर है जब इतने बड़े पैमाने पर लोगों ने इस ऐतिहासिक पल का दीदार किया और गवाह बने। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद नए जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस भी नए जोश और उल्लास के साथ मनाया गया।

विज्ञापन


बता दें कि सरकार ने सभी पंचायतों में तिरंगा फहराने की सरपंचों को हिदायत दी है। जम्मू संभाग में पांच अगस्त को लगाई गई पाबंदियां करीब-करीब पूरी तरह हटाए जाने के बाद लोगों में नए किस्म का उत्साह है। साथ ही पाकिस्तान और दहशतगर्दों के नापाक मंसूबे को देखते हुए आईबी व एलओसी पर निगरानी के लिए सुरक्षा बलों की गश्त तेज कर दी गई है। जवानों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। साथ ही किसी प्रकार की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा गया है।

एडीजी (कानून-व्यवस्था) मुनीर अहमद खान ने कहा है कि पाकिस्तान की ओर से घाटी में शांति भंग करने का लगातार प्रयास किया जाता है। कश्मीर में जब भी व्यापक पैमाने पर कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है तो पाकिस्तान दुष्प्रचार शुरू कर देता है। उसके ऐसे प्रयास नाकाम कर दिए जाते हैं। उनका कहना है कि फिलहाल, प्रशासन और पुलिस का पूरा ध्यान स्वतंत्रता दिवस को सकुशल संपन्न कराने पर है। इसके लिए सभी उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में एडीजी ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद राज्य में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जम्मू संभाग से पाबंदियां हटा ली गई हैं, जबकि कश्मीर के कुछ स्थानों पर पाबंदियां अभी जारी रहेंगी। वहां पर पाबंदियां सामान्य रूप से नहीं है, बल्कि इलाके की जरूरत व माहौल की समीक्षा के बाद लगाई गई है। स्थिति का आकलन कर जिला प्रशासन इसमें छूट दे रहा है।

पूरे राज्य में शांति, सुविधाएं सुचारु : कंसल
सरकार के प्रवक्ता तथा प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने बताया कि पूरे राज्य में शांति है। श्रीनगर सहित कई इलाकों में पाबंदियों में कुछ ढील दी गई है। राशन की सप्लाई, राष्ट्रीय राजमार्ग, एयरपोर्ट तथा चिकित्सा सुविधाएं सुचारु हैं। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं। 

छात्राओं ने जवानों को बांधी राखियां 
74 आर्टिलरी रेजीमेंट के जवानों को रायपुर-दोमाना में हाईस्कूल की छात्राओं ने राखी बांधी। साथ ही स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर रायपुर दोमाना की प्रधान रीता शर्मा, भाजपा के उपाध्यक्ष नारायण सिंह, कुलजीत सिंह, प्रभाकर शर्मा, शक्ति दास और अन्य मौजूद रहे।  

शहर में चप्पे-चप्पे पर नजर
शहर के प्रमुख मंदिरों, चौक चौराहों पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वह कहीं पर भी किसी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने और संदिग्ध वस्तु नजर आने पर पुलिस को सूचित करें। आम लोगों से पुलिस ने सहयोग मांगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें