टाइगर डिवीजन में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन
- फोटो : भारतीय सेना
जम्मू-कश्मीर में टाइगर डिवीजन में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मेजर जनरल विजय बी नायर, जीओसी टाइगर डिवीजन व अन्य सैन्य अधिकारियों ने टाइगर वार मेमोरियल पर माल्यार्पण किया। साथ ही देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।