दोमाना। क्षेत्र के गांव गोल में इंडोर स्टेडियम के सामने करीब 13 करोड़ रुपये कीमत वाली 13 कनाल सरकारी भूमि को प्रशासन ने कब्जा मुक्त किया है। कार्रवाई डीसी जम्मू सुषमा चौहान के निर्देश पर तहसीलदार जम्मू पश्चिम राजेश कुमार बारू ने कार्रवाई की है। शनिवार को तहसीलदार ने भूमि राजस्व अधिनियम एसवीटी 1996 की धारा 133 के तहत कार्रवाई करते हुए गांव में खसरा नंबर 746 भूमि को दोबारा प्राप्त किया गया है। यह जमीन एक विशेष समुदाय के लोगों द्वारा कब्जाई गई थी। अतिक्रमण हटाओ अभियान एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटिल और एडीसी सतीश शर्मा की निगरानी में चलाया गया। राजस्व अधिकारी ने बताया कि बीते एक साल में तहसील जम्मू पश्चिम में लगभग 93 कनाल भूमि से अतिक्रमण हटाया गया है, जिसकी कीमत 55 करोड़ रुपये से अधिक है।