फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीमाओं पर चौकसी कड़ी, 'संजय' बताएगा एलओसी का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- गणतंत्र दिवस को लेकर भारतीय सेना ने बढ़ाई सुरक्षा, आभासी प्रणाली को बनाया प्रमुख हथियार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां (जम्मू)। गणतंत्र दिवस को लेकर सेना ने सीमाओं पर चौकसी बढ़ी दी है। राष्ट्रीय पर्व के दौरान पड़ोसी पाकिस्तान की ओर से किसी नापाक हरकत की आशंका के चलते सेना मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। अत्याधुनिक हथियारों के साथ सेना ने इस बार निगरानी के लिए ''संजय'' नाम की आभासी प्रणाली को अपना मुख्य हथियार बनाया है।
सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना के पास अब एक आधुनिक आभासी तकनीक यंत्र है, जिससे दुश्मन की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकती है। इसे सेना ने संजय नाम दिया है। यह नाम महाभारत से लिया गया है। जिस प्रकार महाभारत का युद्ध संजय ने युद्ध भूमि में बिना जाए देखा था, उसी प्रकार इस यंत्र से नियंत्रण रेखा तक जाए बगैर ही सब कुछ देखा जा सकता है। इस प्रणाली का उपयोग घुसपैठ पर नजर रखने और रात के समय ड्रोन की घुसपैठ का पता लगाने के लिए भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सीमापार से आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार
सूत्र बताते हैं कि पाकिस्तानी सेना की मदद से अभी भी सैकड़ों आतंकी पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू- कश्मीर से इस तरफ घुसपैठ करने के लिए मौके की तलाश में हैं। सरहद पर दुश्मन कभी धुंध तो कभी अंधेरे और कभी सरकंडों की आड़ में घुसपैठ को अंजाम देता है। इन साजिशों को विफल करने के लिए और दुश्मन को सबक सिखाने के लिए सेना के जवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें