फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पैठी गांव के लोग एक माह से पानी के लिए परेशान, हैंडपंप से कर रहे गुजारा

विज्ञापन
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग की ओर से नहीं की जा रही जलापूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में पैठी गांव के लोग एक महीने से पानी के लिए परेशान हैं। उन्हें जल शक्ति विभाग की ओर से जलापूर्ति नहीं की जा रही। मजबूरन, उन्हें घर के कार्यों से समय निकालकर पानी लेने दूर हैंडपंप पर जाना पड़ रहा है। वहां भी लाइन लगाकर उन्हें पानी भरना पड़ता है।
स्थानीय मनीषा देवी, ऊषा देवी, किरण देवी, सत्या देवी, संतोष कुमारी, ओम प्रकाश, प्रेम दत्त, आदि ने बताया कि चार गांवों के दो सौ परिवारों को एक माह से पानी नहीं मिल रहा है। इस बारे में कई बार जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को बताया गया है, लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय लोग गांव से दूर हैंडपंप से पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के निकट लगे ट्यूबवेल की मोटर जल जाने से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। विभागीय अधिकारी भी समस्या का समाधान नहीं कर रहे। सुबह उठते ही लोगों को पानी की चिंता सताने लगती है। महिलाएं हैंडपंप पर कतारों में खड़े होकर पानी लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करती हैं। इससे घर का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उन्हें पानी नहीं दिया गया तो वे सड़कों पर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को बताया गया है। लेकिन, कोई उचित कदम नहीं उठाया जा रहा। विभाग हमें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर रहा है। पानी मूलभूत सुविधा है, जो ग्रामीण की जरूरत है। वह भी समय पर नहीं मिल रहा। ग्रामीण पानी को लेकर परेशान हैं।
- नरेश शर्मा, नायब सरपंच, आमली सांबा
-
मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। अधिकारियों से जानकारी लेकर यदि मोटर पंप जला है तो उसे शीघ्र ही बदलवाकर पानी की आपूर्ति को सुचारू कर देंगे।
- संदीप, कार्यकारी अभियंता, जल शक्ति विभाग, सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें