फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू और श्रीनगर में सामुदायिक स्तर पर बढ़ रहा संक्रमण, लगातार बन रहे माइक्रो कंटेनमेंट जोन

Sat, 17 Apr 2021 03:36 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

दोनों राजधानी जिलों में 96 फीसदी से ज्यादा स्थानीय स्तर पर आ रहे संक्रमण के मामले।
 
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू जिले में सामुदायिक स्तर पर कोरोना संक्रमण का तेजी से प्रसार हो रहा है। पिछले पांच दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल संक्रमित मामलों में से 96 फीसदी स्थानीय हैं और सिर्फ चार फीसदी यात्री हैं। वहीं श्रीनगर में भी स्थानीय स्तर के मामले 80 फीसदी मिले हैं, जबकि 20 फीसदी पर्यटक हैं। वहीं उधमपुर में 92 फीसदी मामले यात्री श्रेणी के मिले हैं, जबकि रियासी में यह आंकड़ा 84 फीसदी रहा है।

विज्ञापन


जम्मू जिले में 12 से 15 अप्रैल तक 969 संक्रमित मामले मिले हैं, जिसमें 931 स्थानीय हैं, यानी सामुदायिक स्तर पर कोविड संक्रमण का प्रसार बढ़ रहा है। शहर के पांच स्थानों को अब तक माइक्रो  कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है और आगामी दिनों में ऐसे कई संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों को भी इस श्रेणी में लाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच कैसी होगी पर्याप्त चिकित्सा स्टाफ के बिना अमरनाथ यात्रा
विज्ञापन


शहर के कई इलाकों में नियमित रूप से संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। चिंता यह है कि इनमें 95 फीसदी से ज्यादा स्थानीय स्तर के मामले हैं। वहीं श्रीनगर में इन पांच दिनों में 2024 संक्रमित मामले मिले, जिसमें 1693 स्थानीय हैं। यानी यहां भी व्यापक पैमाने पर स्थानीय स्तर पर संक्रमण का प्रसार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


उधमपुर और रियासी में यात्री श्रेणी के मामले बढ़े
उधमपुर में 531 संक्रमित मामले मिले हैं, जिसमें 489 यात्री श्रेणी के हैं। इनमें अधिकतर मामले सुरक्षाबलों से जुड़े हैं, जो देश के विभिन्न हिस्सों से होकर यहां पहुंचे हैं। इसी तरह रियासी में 395 संक्रमित मामले मिले हैं, जिसमें 335 यात्री हैं। यहां देशभर से पहुंचे वैष्णो देवी के यात्री संक्रमित पाए जा रहे हैं। इसके अलावा कश्मीर के बारामुला में 13 फीसदी यात्री और 87 फीसदी स्थानीय, पुलवामा में 13 फीसदी यात्री और 87 फीसदी स्थानीय, कठुआ में 17 फीसदी यात्री और 83 फीसदी स्थानीय और सांबा में 20 फीसदी यात्री व 80 फीसदी स्थानीय स्तर के मामले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें