फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में छह से ज्यादा स्थानों पर इनकम टैक्स विभाग ने किया सर्वे, टैक्स चोरी का अंदेशा

Tue, 26 Mar 2019 12:23 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आयकर विभाग का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले टैक्स चोरी की संभावनाओं को देखते हुए इनकम टैक्स विभाग ने औचक कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में इनकम टैक्स विभाग की टीम ने सोमवार को जम्मू के छह से अधिक स्थानों पर सर्वे किया।
विज्ञापन


इनकम टैक्स विभाग की टीम दोपहर से ही गांधीनगर स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में सर्वे के लिए पहुंच गई। सुरक्षा बल ने कर्मचारियों को कुछ देर तक बाहर जाने से भी रोक दिया। देर रात तक टीम ने यहां पर दस्तावेजों की जांच करती रही। सर्वे के लिए टीम ने कई दस्तावेजों को अपने कब्जे में भी लिया। 

जानकारी के मुताबिक शहर के कई डॉक्टरों की हिस्सेदारी वाले इस डायग्नोस्टिक सेंटर में कर्मचारियों व हिस्सेदारों से भी जानकारी जुटाई गई और आय-व्यय का ब्योरा देखा गया। वहीं इनकम टैक्स विभाग की अन्य टीमों ने शहर के छह से अधिक डायग्नोस्टिक  सेंटर व बड़े क्लीनिक पर भी सर्वे किया है। विभागीय अधिकारियों ने फिलहाल सर्वे से जुड़ी जानकारी अभी साझा करने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें