फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के गहने और नकदी सहित घरेलू सामान चोरी

Fri, 02 Sep 2016 12:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
thief
विज्ञापन
चोरों ने पुलिस से बेखौफ होकर दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। सतवारी के रैणा कालोनी, बाबलियाना में एक सूने घर में सेंध लगाकर सोने के गहने, हजारों रुपये की नकदी और घरेलू सामान चोरी कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दंपति सरकारी कर्मचारी है, जिस वक्त चोरों ने घर में हाथ साफ किया, उस वक्त दोनों नौकरी पर गए हुए थे। 

पुलिस के मुताबिक रैणा कालोनी निवासी गुरदीप सिंह ने शिकायत में बताया कि वह और उनकी पत्नी सरकारी कर्मचारी है। दोनों रोजाना आफिस जाते हैं और शाम को लौटते है। रोजाना की तरह वीरवार को भी वह आफिस गए और शाम को घर लौटे तो देखा कि ताले टूटे हुए थे।

कमरे के अंदर अलमारी का लॉक टूटा था। उसमें रखे सोने के गहने, 58 हजार रुपये और घरेलू सामान गायब था। तब उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी, तो पुलिस ने मौके पर छानबीन शुरू करके मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें